SwadeshSwadesh

Loksabha Election 2024 : उप्र में 'मिशन 80' को पूरा करने के लिए BJP ने बनाई रणनीति, अजय मिश्र टेनी के...

लोकसभा चुनाव 2024 में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद को लखीमपुर-खीरी से अजय मिश्र टेनी के स्थान पर टिकट दिया जा सकता है...

Update: 2023-05-25 15:33 GMT

लखनऊ/वेबडेस्क।  उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों जीतने के लिए भाजपा नेतृत्व योगी सरकार के कुछ मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कह सकता है। पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों को भी चुनाव मैदान में उतारने का दांव चल सकती है। कुछ सांसदों के टिकट कटना भी तय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को इसके संकेत भी दिए। इस बारे में सवाल होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री चुनाव लड़ सकते हैं। इसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उन्नाव तो लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद लखीमपुर-खीरी से लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं।

मंत्रियों के चुनाव लड़ने पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्री तो क्या भाजपा का साधारण कार्यकर्ता भी चाहे तो चुनाव लड़ सकता है। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में एक प्रक्रिया निर्धारित है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी के बारे में निर्णय भाजपा का संसदीय बोर्ड करता है। बीते लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने राज्य के तीन मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। तीनों ही कैबिनेट मंत्री थे। इनमें डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी और प्रो.एसपी सिंह बघेल शामिल थे। इस बार भी कुछ मंत्रियों को पार्टी की ओर से चुनाव लड़वाए जाने की प्रबल संभावना है। वहीं खराब प्रदर्शन करने और बगावती तेवर अख्तियार करने वाले सांसदों के टिकट कटने की भरपूर गुंजाइश है। सूत्रों के अनुसार जिन मंत्रियों को चुनाव लड़ाए जाने की सबसे अधिक चर्चा है, उनमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का नाम शामिल है, उन्हें उनकी परंपरागत सीट उन्नाव से मैदान में उतारा जा सकता है।

अजय मिश्र टेनी की जितिन प्रसाद - 

इसके साथ ही, लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद को लखीमपुर-खीरी से अजय मिश्र टेनी के स्थान पर टिकट दिया जा सकता है। लखीमपुर-खीरी में किसान आंदोलन के दौरान हुई घटना के बाद से ही टेनी का टिकट कटने की चर्चाएं आम हो चुकी हैं। क्षेत्र में मजबूत पकड़ वाले मंत्रियों को 24 के रण में उतारने की तैयारी है। इसके अलावा रायबरेली, प्रयागराज, कानपुर नगर, फतेहपुर, बरेली, पीलीभीत, बलिया एवं मैनपुरी लोकसभा क्षेत्रों से भी मंत्रियों को मैदान में उतारने की तैयारी है।

Tags:    

Similar News