SwadeshSwadesh

रोजाना तीन हजार लोगों तक भोजन पहुंचा रही अवध रसोई

अवध रसोई अक्षय पात्र संस्था के सहयोग एवं विभाग प्राचरक संजयजी विभाग प्रचारक और विभाग संगठन मंत्री दिनेशजी के नेतृत्व में केजीएमयू, बलरामपुर, लोहिया, निरालानगर एवं चारबाग रेलवे स्टेशन रोजाना 3,000 लोगों को निःशुल्क भोजन परोस रही है।

Update: 2021-05-31 06:17 GMT

लखनऊ: सेवा भारती अवध प्रांत की ओर से संचालित अवध रसोई लगातार जरूरतमंदों तक भोजन उपलब्ध करवा रही है। अवध रसोई अक्षय पात्र संस्था के सहयोग एवं विभाग प्राचरक संजयजी विभाग प्रचारक और विभाग संगठन मंत्री दिनेशजी के नेतृत्व में केजीएमयू, बलरामपुर, लोहिया, निरालानगर एवं चारबाग रेलवे स्टेशन रोजाना 3,000 लोगों को निःशुल्क भोजन परोस रही है।

इसी क्रम में रविवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर भोजन वितरण में डॉ. मनोरमा मिश्रा प्रान्त उपाध्यक्ष, सुषमाजी सह सचिव, मनीष गुप्ता सह सचिव, सुधीर गुप्ता पश्चिम भाग संयोजक, डॉ. महिमा सिंह राठौर, रमिता पांडेय पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, राजीव शुक्ला, प्रेम प्रकाश दुबे, घनश्याम पांडेय, अमिताभ चक्रवर्ती, मयंक शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता इस कार्य में हाथ बंटा रहे हैं। रविवार की विशेषता बहनों की उपस्थिति के साथ सेवा कार्य करना रहा, जिससे इस कोरोना काल में भी सेवा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इसके लिए समाज अग्रणी भूमिका में अपना योगदान देने वालों को नमन करता है।

Tags:    

Similar News