उप्र में अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दी 11 लोकसभा सीटें, कांग्रेस में नाराजगी, कहा - ये मंजूर नहीं

Update: 2024-01-27 09:21 GMT

लखनऊ। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए के प्रमुख घटक दल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन की घटक दल समाजवादी पार्टी ने इस पर सहमति जताई है। प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल के लिए लोकसभा की 07 सीटों पर पहले ही सहमति बन चुकी है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की जानकारी दी है। अखिलेश ने लिखा है कि कांग्रेस के साथ 11 लोकसभा सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा।

अखिलेश के 11 सीटें देने के प्रस्ताव पर  प्रदेश कांग्रेस में नाराजगी बढ़ गई है।  प्रदेश के शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि यह अखिलेश यादव का एकतरफा यानि अपना फैसला है जिससे वो सहमत नहीं है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अखिलेश यादव की पोस्ट पर प्रतिक्रया दी है।  उन्होंने कहा कि बातचीत अभी भी जारी है।  तस्वीर साफ होने के बाद हम घोषणा कर सकेंगे। प्रदेश में आईएनडीआईए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर उथल-पुथल की अटकलों पर विराम लग गया है। इससे पहले, अखिलेश ने राष्ट्रीय लोक दल के लिए लोकसभा की 07 सीटें छोड़ने की जानकारी दी थी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। 

Tags:    

Similar News