जान लें पहले ही वो 33 सवाल, जो आपसे जनगणना में पूछे जाएंगे, घर बैठे ही भर सकेंगे जानकारी।
केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर 33 सवालों की सूची साझा की है, जिनमें मकान, परिवार और वाहन से जुड़ी जानकारी शामिल है।
भारत सरकार ने जनवरी 2026 में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार की जनगणना देश की पहली पूरी डिजिटल जनगणना होगी। इसमें लगभग 30 लाख कर्मचारी मोबाइल ऐप और पोर्टल के माध्यम से डेटा इकट्ठा करेंगे।
केंद्र सरकार ने गुरूवार को जनगणना 2027 से में पूछे जानें वाले 33 सवालों की सूची निकाली हैं। ये वो सवाल है, जो जनगणना के समय हर घर जाकर पूछें जाएंगे। साथ ही आपको बता दें इन सवालों की जानकारी घर के मुखिया को देनी होगी।
जनगणना दो चरणों में होगी:
पहला चरण – हाउस लिस्टिंग (घरों की सूचीकरण) की जायेगी। यह चरण 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच चलेगा। इसमें प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने निर्धारित 30-दिन के शेड्यूल के अनुसार घरों की लिस्टिंग करेंगे। इसमें घर-घर जाकर या सेल्फ-एन्यूमरेशन के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी। फील्ड ऑपरेशन शुरू होने से पहले 15 दिनों का सेल्फ-एनुमरेशन विंडो भी उपलब्ध होगा।
दूसरा चरण – जनसंख्या गणना
यह चरण फरवरी 2027 से शुरू होगा। जिसमें जाति के आधार पर जनगणना की जायेगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले जाति के आधार पर जातिगत जनगणना साल 1881-1931 में हुई थी। इसमें जनसंख्या, जाति और अन्य सामाजिक-आर्थिक आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।
33 सवालों में क्या जानकारी जुटाई जाएगी
सरकार ने पहले चरण में पूछे जाने वाले 33 सवालों की सूची जारी की है। इन सवालों में घर, परिवार और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी शामिल है। कुछ प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
1. भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)
2. जनगणना मकान नंबर
3. जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
4. जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
5. जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
6. जनगणना मकान के उपयोग
7. जनगणना मकान की हालत
8. परिवार क्रमांक
9. परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
10. परिवार के मुखिया का नाम
11. परिवार के मुखिया का लिंग
12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है
13. मकान के स्वामित्व की स्थिति
14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या
16. पेयजल का मुख्य स्त्रोत
17. पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता
18. प्रकाश का मुख्य स्त्रोत
19. शौचालय की सुलभता
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी
22. स्नानगृह की उपलब्धता
23. रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त ईंधन
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर
27. टेलीविजन
27. इंटरनेट सुविधा
28. कंप्यूटर/लैपटॉप
29. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन
30. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
31. कार/जीप/वैन
32. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संसूचना के लिए)
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले वर्ष 2011 में जनगणना कराई गई थी। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 121.02 करोड़ थी। इसमें 62.37 करोड़ पुरुष और 58.65 करोड़ महिलाएं शामिल थीं।