देश भर में रिकॉर्डतोड़ बारिश: 107 सालों के बाद मुंबई में झमाझम बरसे बदरा, दिल्ली में टूटा 124 साल पुराना रिकॉर्ड, मौसम विभाग जारी किया अलर्ट
देश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। केरल में मानसून दो हफ्ते पहले ही दस्तक दे चुका है। मुंबई में भी मानसून समय से 16 दिन पहले पहुंचकर 107 सालों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। बीती दिन यहां भारी बारिश के चलते कई जगह जलभराव की स्थिति हो गई। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कुछ अन्य राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
मुंबई में टूटा 107 सालों का रिकॉर्ड
मुंबई में बारिश ने 107 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है, जहां मानसून सामान्य से 16 दिन पहले पहुंच गया है। मुंबई के कुछ हिस्सों में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई है। कोलाबा वेधशाला में 295 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो अब तक की सबसे अधिक बारिश है। इसके पहले यहां साल 1918 में 279.4 मिमी बारिश हुई थी। 1956 में दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई में 29 मई को पहुंचा था। 1962 और 1971 में मानसून इसी दिन पहुंचा था। आज यानी मंगलवार को भी यहां भारी बारिश के संकेत हैं।
दिल्ली में मई महीने में अब तक भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मई के महीने में 124 सालों के बाद हुई है। इसके पहले मई 1904 में इस तरह बारिश हुई थी। अभी इस महीने के चार दिन बाकी हैं लेकिन दिल्ली में 186.4 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। दिल्ली एनसीआर में आज यानी 27 मई को फिर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
देश में आज कैसा रहेगा मौसम?
आज यानी 27 मई को तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हवाओं के चलने की संभावना है। पंजाब, उत्तर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बदरा बरसेंगे। वहीं, राजस्थान में लू की हालत बनी हुई है।