SwadeshSwadesh

पंचतत्व में विलीन हुए मिल्खा सिंह, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

Update: 2021-06-19 14:20 GMT

चंडीगढ़। देश के महान एथलीट और फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। शनिवार को चंडीगढ़ में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू विशेष तौर पर मिल्खा सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में मिल्‍खा सिंह को केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू, चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल समेत कई बड़े सियासी नेताओं ने अपनी श्रद्धाजंलि भेंट की। इसके बाद पुलिस दल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उनके बेटे जीव मिल्‍खा सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

पत्नी का निधन - 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को मिल्खा सिंह की तबियत काफी बिगड़ गई थी और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। रात 11.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। हफ्ता भर पहले ही मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह की एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मृत्यु हो गई थी। निर्मल सिंह भी अपने दौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी थीं। उन्हें कुशल प्रशासक भी माना जाता था।

Tags:    

Similar News