SwadeshSwadesh

तमिलनाडु में जनता ने स्टालिन को सौंपी राज्य की कमान, डीएमके ने बनाई बढ़त

Update: 2021-05-02 13:21 GMT

चेन्नई।  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। अभी तक मिले रुझानों में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नीत गठबंधन राज्य में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) वाले गठबंधन से आगे चल रहा है।चुनाव आयोग के मुताबिक शम 5 बजे तक 234 सीटों के उपलब्ध रुझानों के अनुसार द्रमुक गठबंधन 152 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि अन्नाद्रुमक गठबंधन को 78 सीटों पर बढ़त हासिल है। खबरों के अनुसार अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी आगे चल रहे हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम मामूली अंतर से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा चार सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

विपक्ष के नेता और द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन यहां कोलाथुर सीट से आगे चल रहे हैं जबकि उनके बेटे और पार्टी की युवा इकाई के सचिव उदयनिधि स्टालिन ने चेपक-ट्रिपलिकेन सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। राज्य की कोयंबटूर दक्षिण सीट से मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन और कांग्रेस उम्मीदवार मयूर जयकुमार के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है। मतगणना में रूझानों में बढ़त मिलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में द्रमुक कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी मुख्यालय पर एकत्र हो गए और जीत का जश्न मना रहे हैं।

Tags:    

Similar News