SwadeshSwadesh

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव की मतगणना जारी, कांग्रेस ने बनाई बढ़त

Update: 2021-12-23 06:51 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में मतगणना जारी है। नतीजों में कांग्रेस का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है।बीजापुर की भोपालपटनम नगर पंचायत में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पूरे 15 वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी जीत गए हैं। सुकमा की कोंटा नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सिर्फ वार्ड 5 पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। बेमेतरा की मारो नगर पंचायत के 15 में से 9 वार्डों में कांग्रेस, 5 में बीजेपी और 1 में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है।

नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा उपचुनाव में वार्ड 14 में पहले चरण में भाजपा की मधु तरूण बाफना आगे चल रही हैं। उन्हें 265 मत मिले हैं। कांग्रेस की अनुजा जैन को 112 और निर्दलीय इदी चौहान को 8, निर्दलीय यामिनी मिश्रा को 49 मत मिले हैं।कांकेर के नरहरपुर नगर पंचायत के 11 वार्ड में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। बीजेपी केवल चार वार्डों में सिमट गई है। सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ 300 वोट से आगे चल रहे हैं।बीजापुर के भैरमगढ़ नगर पंचायत के 10 सीटों में कांग्रेस तो 5 पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।चरोदा में पहले राउंड की गिनती में भाजपा-कांग्रेस में टक्कर नजर आ रही है। 3 वार्ड में निर्दलीय भी आगे चल रहे हैं।

Tags:    

Similar News