एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, कहा - बालासाहेब आज जिंदा होते तो राम मंदिर बनाने और 370 हटाने के लिए पीएम मोदी की पीठ थपथपाते

Update: 2024-01-09 12:19 GMT

मुंबई। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश भर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। भाजपा समेत कई राजनीतिक दल इसके पक्ष में बयान दे रहे वहीँ कांग्रेस वाम दल समेत अन्य दल इसे राजनीतिक समारोह बता रहे है।  इसी कड़ी में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक बयान वायरल हो रहा है। जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते नजर आ रहे है।

एकनाथ शिंदे ने कहा की यदि  बालासाहेब ठाकरे आज जिंदा होते तो वे राम मंदिर को लेकर मोदी की पीठ थपथपाते। अयोध्या में राम मंदिर बनना और जम्मू- कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना बालासाहेब का ही सपना था। पीएम मोदी की वजह से बालासाहेब के दोनों सपने साकार हो पाए हैं। मुख्यमंत्री ने ये बयान सोमवार को कोंकण में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा।  

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि कोंकण की जनता का बालासाहेब से अटूट रिश्ता है। शिवसेना के धनुष-बाण से यहां के लोगों को गहरा नाता हैं। यह भगवान राम का धनुष-बाण है... बालासाहेब का धनुष-बाण है और आम जनता का धनुष-बाण है। हमने अपने सिद्धांतों के लिए लड़ाई लड़ी है। सत्ता हथियाना हमारा लक्ष्य नहीं था। हमने यह नहीं सोचा कि हमें क्या मिलेगा, बल्कि राज्य को क्या मिलेगा, हमने इसके बारे में हमेशा सोचा। इस वजह से असली शिवसेना और धनुष-बाण हमारे पास है। कोंकण की जनता इस धनुष-बाण से हिंदुत्व के दुश्मनों को नष्ट करेगी। 

Tags:    

Similar News