SwadeshSwadesh

ममता ने फुटबॉलर गोष्ठा पाल को किया याद, राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Update: 2018-08-20 03:42 GMT

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के मशहूर फुटबॉलर गोष्ठा पाल को उनके जन्मदिन के दिन याद किया है। ममता ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा कि 'आज मशहूर फुटबॉलर गोष्ठा पाल का जन्मदिन है। उनके खेल का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें चीन की दीवार के नाम से भी जाना जाता है। मतलब वह है तो फिर गोल नहीं हो सकता। ऐसे महान फुटबॉलर को मैं जन्मदिन पर याद कर रही हूं।'



इसके साथ ही उन्होंने लेखक ज्योतिर्इंद्रा नंदी को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि जन्मदिन पर मशहूर लेखक ज्योतिर्इंद्रा नंदी को याद कर रही हूं।



हम आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर उन्हें याद करते हुए लिखा, ''आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी का जन्मदिन है। मैं उन्हें याद करती हूं। उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है।'' 



Similar News