महाकाल मंदिर में मुंबई और आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं में मारपीट, एक घायल

Update: 2024-05-04 12:50 GMT

उज्जैन। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर में शनिवार सुबह धक्का लगने की बात पर मुंबई और आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में आन्ध्रप्रदेश का श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं मारपीट करने वाले श्रद्धालु को सुरक्षाकर्मियों ने थाने भेज दिया। 

जानकारी अनुसार शनिवार सुबह महाकाल मंदिर में अधिक भीड़ होने के कारण धक्का मुक्की की स्थिति बन गई। इस दौरान यहां मंदिर में दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में स्थित बृहस्पतिश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मुंबई से आए श्रद्धालु की गर्भवती पत्नी को धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया। बात मारपीट तक बढ़ गई।

 चोट लगने से घायल - 

इससे आंध्र प्रदेश से श्रद्धालु रघुराज उम्र 47 वर्ष को चोट लगने से वह घायल हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पुलिस ने मारपीट करने वाले मुंबई के श्रद्धालु को पकड़ लिया। आरोपित श्रद्धालु को थाने भेजा गया है। वहीं उपचार के लिए घायल श्रद्धालु को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल व्यक्ति ने शिकायत नहीं की है।

Tags:    

Similar News