MP IAS Transfer: प्रदीप जैन BDA के CEO पद से हटे, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के दामाद श्यामवीर को मिली जिम्मेदारी
MP IAS Promotion
MP IAS Transfer : मध्य प्रदेश। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार BDA के CEO पद से प्रदीप जैन को हटाकर उन्हें मंत्रालय में उप - सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के दामाद श्यामवीर को BDA के CEO की जिम्मेदारी मिली है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदीप जैन, (आर.आर. 2008) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भोपाल विकास प्राधिकरण से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग भेजा गया है। वहीं महेन्द्र सिंह कवचे (आर.आर. 2006) को उज्जैन के अपर कलेक्टर से दतिया का अपर कलेक्टर बना दिया गया है।
केंद्र की प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं श्यामवीर :
बता दें कि, दो आईएएस अधिकारी जिनमें श्यामवीर सिंह नरवरिया और रूही खान शामिल हैं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं। श्यामवीर सिंह नरवरिया 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जबकि रूही खान 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। रूही खान को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है।