मन की बात कार्यक्रम: पीएम मोदी ने कहा - ग्वालियर, झांसी, दतिया, अजयगढ़, गढ़कुंडार, चंदेरी...सिर्फ ईंट पत्थर नहीं

Update: 2025-07-27 06:35 GMT

PM Modi Mann Ki Baat

Mann Ki Baat : मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 124 वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने अपने इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश समेत देश भर के कई किलों का जिक्र किया। किलों से जुड़ी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ये किले सिर्फ ईंट पत्थर नहीं हैं।

पीएम मोदी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के बांदा में है, कालिंजर किला। महमूद गजनवी ने कई बार इस किले पर हमला किया और हर बार असफल रहा। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में ऐसे कई किले हैं- ग्वालियर, झांसी, दतिया, अजयगढ़, गढ़कुंडार, चंदेरी। ये किले सिर्फ ईंट पत्थर नहीं हैं बल्कि हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। मैं सभी देशवासियों से इन किलों की यात्रा करने की आग्रह करता हूं, अपने इतिहास को जानें और गौरव महसूस करें।'

'देश के और हिस्सों में भी ऐसे ही अद्भुत किले हैं, जिन्होंने आक्रमण झेले, खराब मौसम की मार झेली, लेकिन आत्मसम्मान को कभी भी झुकने नहीं दिया। राजस्थान का चित्तौड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ किला, रणथंभौर किला, आमेर किला, जैसलमेर का किला तो विश्व प्रसिद्ध है। कर्नाटका में गुलबर्गा का किला भी बहुत बड़ा है। चित्रदुर्ग के किले की विशालता भी आपको कौतूहल से भर देगी कि उस जमाने में ये किला बना कैसे होग।'

'UNESCO ने 12 मराठा किलों को World Heritage Sites के रूप में मान्यता दी है। 11 किले महाराष्ट्र में, एक किला तमिलनाडु में। हर किले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। हर पत्थर, एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है।'

'सल्हेर का किला, जहां मुगलों की हार हुई। शिवनेरी, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ। किला ऐसा जिसे दुश्मन भेद न सके। खानदेरी का किला, समुद्र के बीच बना अद्भुत किला। दुश्मन उन्हें रोकना चाहते थे, लेकिन शिवाजी महाराज ने असंभव को संभव करके दिखा दिया।'

'प्रतापगढ़ का किला, जहां अफजल खान पर जीत हुई, उस गाथा की गूंज आज भी किले की दीवारों में समाई है। विजयदुर्ग, जिसमें गुप्त सुरंगें थीं, छत्रपति शिवाजी महाराज की दूरदर्शिता का प्रमाण इस किले में मिलता है। मैंने कुछ साल पहले रायगढ़ का दौरा किया था। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने नमन किया था। ये अनुभव जीवन भर मेरे साथ रहेगा।'

भोपाल की महिलाओं का भी जिक्र :

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने राजधानी भोपाल की महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा, 'भोपाल की एक Team का नाम 'सकारात्मक सोच' है, इसमें 200 महिलाएं हैं। ये सिर्फ सफ़ाई नहीं करती, सोच भी बदलती हैं। एक साथ मिलकर शहर के 17 पार्कों की सफ़ाई करना, कपड़े के थैले बाँटना, इनका हर कदम एक संदेश है। ऐसे प्रयासों की वजह से ही भोपाल भी अब स्वच्छ सर्वेक्षण में काफी आगे आ गया है।'

Tags:    

Similar News