EOW की बड़ी कार्रवाई: पूर्व बिशप पी.सी. सिंह पर 2.45 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

Update: 2025-04-09 14:43 GMT

जबलपुर: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने जबलपुर डायोसिस के पूर्व बिशप पी.सी. सिंह और नागपुर जॉयसिस ट्रस्ट के चेयरमैन जॉन दुग्गल के खिलाफ धोखाधड़ी का बड़ा मामला दर्ज किया है। इन पर रेलवे से अधिग्रहित ज़मीन के मुआवज़े के 2.45 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है।

यह ज़मीन कटनी स्थित बार्डले स्कूल की थी, जो एनडीटीटी ट्रस्ट के नाम पर दर्ज थी। रेलवे द्वारा अधिग्रहित की गई इस 0.022 हेक्टेयर ज़मीन के बदले ट्रस्ट को ₹2.45 करोड़ की मुआवजा राशि मिली थी, लेकिन आरोपियों ने ट्रस्ट को बिना सूचित किए फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे यह राशि अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली।

EOW की जांच में सामने आया कि पी.सी. सिंह और जॉन दुग्गल ने जानबूझकर ट्रस्ट के अधिकृत खातों की बजाय डायोसिस के निजी खातों में यह राशि ट्रांसफर करवा दी। ट्रस्ट की प्रक्रिया और मंजूरी के बिना यह लेन-देन धोखाधड़ी और विश्वासघात की श्रेणी में आता है।

अब दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 406, 420 और 120B के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।



Tags:    

Similar News