Viral video: भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ पर FIR, अभद्र वीडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान

Update: 2025-05-23 05:57 GMT

Viral video : मध्यप्रदेश। भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ पर FIR दर्ज हो गई है। मनोहर लाल धाकड़ के हाइवे वाले वीडियो पर संज्ञान लेते हुए भानपुरा थाना पुलिस ने BNS की धारा 296, 285, 3 (5) में केस दर्ज किया है।

वायरल वीडियो में मनोहर लाल धाकड़ एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थित में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो इतना अभद्र है कि, उसे दिखा पाना या उसके बारे में बताना भी संभव नहीं है। महिला कौन है अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

मनोहरलाल धाकड़, मंदसौर नगर निगम के वार्ड 8 से भाजपा समर्थित सदस्य के पति हैं। वीडियो के सामने आने के बाद से किसी का भी मनोहरलाल धाकड़ से संपर्क नहीं हुआ। इस मामले को लेकर कांग्रेस अब भाजपा पर निशाना साध रही है।

जानकारी के अनुसार, जिस गाड़ी से भाजपा नेता उतरते नज़र आ रहे हैं। वह भी उन्हीं के नाम पर रजिस्टर है। इस मामले से भाजपा पल्ला झाड़ते नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि, मनोहरलाल प्राथमिक सदस्य नहीं है। वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भाजपा से जुड़े हैं। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।

मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि, "सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच करने पर वीडियो दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे थाना भानपुरा क्षेत्रांतर्गत होना पाया गया। उक्त वायरल वीडियो के संबंध में थाना भानपुरा पर धारा 296,285,3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचनाधीन हैं।"

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'मंदसौर भाजपा के नेता और जिला पंचायत सदस्य के पति का एक्सप्रेस वे पर की गई अश्लील हरकत का बेहद आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए 2 दिन हो चुके हैं और उनके जिलाध्यक्ष कह रहे सत्यता परखेंगे। भाजपा के नेताओं का चरित्र रसातल में जा चुका है! इनकी हरकतें पूरे समाज को शर्मसार कर रही है। मगर सत्ता के लालच में पार्टी नैतिकता को नाले में बहा चुकी है।'

Tags:    

Similar News