Bhopal Congress: भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चले लात घूसे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Update: 2025-06-17 17:38 GMT

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चले लात घूसे

मध्यप्रदेश। पार्टी अनुशासन को दोबारा स्थापित करने के लिए कांग्रेस संगठन सृजन अभियान चला रही है। इसके इतर कोंग्रस नेता और कार्यकर्ता अनुशासनहीनता की मिसाल कायम कर रहे हैं। तजा मामला भोपाल से सामने आया है। यहां कांग्रेस की बैठक के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की आपस में लड़ाई हो गई।

दोनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आपस में लड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों कार्यकर्ता एक दूसरे को घूसे मारते हुए भी नजर आ रहे हैं। इनका वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान और पार्टी अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि, राजधानी भोपाल में कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान के तहत मीटिंग चल रही थी। मध्य विधानसभा की इस मीटिंग में AICC पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर समेत कई नेता मौजूद थे। इनकी मौजूदगी में ही कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए।

जिन दो कार्यकर्ताओं में लड़ाई हुई उनमें से एक विधायक आरिफ मसूद का समर्थक है तो दूसरा साजिद अली का। दोनों ने न केवल एक दूसरे पर हाथ उठाया बल्कि एक - दूसरे को सड़क पर गंदी गलियां भी दी। इस लड़ाई का किसी ने वीडियो बना लिया हुए अब यह वीडियो वायरल है।\

देखिये वायरल वीडियो :

Tags:    

Similar News