फर्जी पहचान, फर्जी प्यार और फिर ब्लैकमेल: भोपाल के बाद अब दमोह में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला...

'शिवा शर्मा' बनकर फंसा रहा था हिन्दू लड़कियों को, मोबाइल में मिले 20 लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो

Update: 2025-05-03 10:50 GMT

दमोह: मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामलों ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। भोपाल की घटना से प्रदेश अभी उबरा भी नहीं था कि अब दमोह से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां इसराईल खान नाम का एक युवक ‘शिवा शर्मा’ बनकर हिन्दू लड़कियों को फंसा रहा था और उनका दैहिक शोषण कर रहा था।

पकड़े जाने पर उसके मोबाइल से 15 से 20 युवतियों के अश्लील वीडियो और फोटो बरामद हुए हैं।

क्‍या है पूरा मामला

दमोह जिले में सामने आए लव जिहाद के इस मामले ने प्रदेश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी इसराईल खान, जोकि पन्ना जिले के ग्राम सिली थाना गुन्नौर का रहने वाला है, एक सोची-समझी साजिश के तहत हिन्दू लड़कियों को निशाना बना रहा था।

वह खुद को ‘शिवा शर्मा’ बताकर सोशल मीडिया, कॉल और मैसेज के जरिए लड़कियों से दोस्ती करता, फिर उन्हें होटल या लॉज बुलाकर उनके साथ अनैतिक संबंध बनाता था।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता सत्यम चौरसिया को इस गतिविधि की भनक लगी। उन्होंने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने एक स्थानीय लॉज में फर्जी आधार कार्ड के जरिए ‘शिवा शर्मा’ के नाम से कमरा बुक कराया था। लॉज के एंट्री रजिस्टर की जांच में यह बात पुष्टि हुई कि वह अक्सर एक ही हिन्दू लड़की को लेकर यहां आता था।

फोटो कॉपी दुकान से नंबर जुटाता था लड़कियों के नम्‍बर 

जांच में चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ कि इसराईल खान अपने समुदाय के एक फोटो कॉपी की दुकान से स्कूल-कॉलेज आने वाली हिन्दू लड़कियों के दस्तावेजों से उनके मोबाइल नंबर चुराता था। फिर इन्हीं नंबरों के जरिए वह लड़कियों से संपर्क करता था।

लड़कियों को फंसाने के बाद वह उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था, जिससे वे चुप रह जाएं।

सोशल मीडिया बना शिकार बनाने का जरिया

इसराईल इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर लड़कियों को जाल में फंसाता था। अब तक वह 15 से 20 हिन्दू लड़कियों के साथ दैहिक शोषण कर चुका है। उसके मोबाइल से प्राप्त वीडियो और फोटो इसका स्पष्ट प्रमाण हैं।

बड़ा रैकेट होने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि यह कोई अकेला मामला नहीं है, बल्कि लव जिहाद का एक संगठित रैकेट प्रदेश में काम कर रहा है। आरोपी ने पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि बटियागढ़ और दमोह के अन्य मुस्लिम मित्रों की मदद से वह हिन्दू लड़कियों का डाटा इकट्ठा करता था और उन्हें शिकार बनाता था।

पुलिस जांच जारी, प्रशासन सख्त

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रशासन ने लॉज और फोटो कॉपी दुकान की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। साथ ही, पुलिस उन सभी लड़कियों की पहचान करने में जुटी है जिनके वीडियो आरोपी के पास मिले हैं।

दमोह का यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज की बुनियाद को हिलाने वाली घटना है। भोपाल और दमोह की ये घटनाएं राज्य में लव जिहाद के बढ़ते खतरे की ओर इशारा कर रही हैं, जिन पर कानून के सख्त रवैये की तत्काल जरूरत है। 

Tags:    

Similar News