SwadeshSwadesh

फरीदाबाद में बॉयफ्रेंड के सामने प्रेमिका से चार युवकों ने किया गैगरेप

Update: 2018-09-19 07:13 GMT

फरीदाबाद/स्वदेश वेब डेस्क। रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि राजधानी दिल्ली से सटे फरीदबाद में मंगलवार देर रात्रि एक 20 वर्षीय लड़की के साथ 4 लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस दुष्कर्म कांड में बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने पीडि़ता के बॉयफ्रेंड सहित 4-5 अज्ञात लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस की मानें तो जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है, ऐसे कुछ सबूत पुलिस को मिले हैं। बल्लबगढ़ डीसीपी राजेश कुमार की मानें तो पीडि़ता की उम्र तकरीबन 20 साल है| वह मंगलवार की रात अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर सवार होकर सेक्टर-3 से चल कर गुरुग्राम कैनाल के रास्ते आईएमटी की तरफ जा रही थी| रास्ता बिल्कुल सुनसान है| जैसे ही वह लोग आईएमटी के नजदीक पहुंचे तो वहां पर 4 लड़कों ने उन्हें रोक लिया। उनमें से तीन लड़के उसके बॉयफ्रेंड के साथ खड़े हो गए और उनमें से एक शख्स लड़की को झाड़ियों में दूर तक खींच कर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

उनका कहना है कि जब दुष्कर्म करके पहले वाला लड़का वापस आ गया तो फिर दूसरे लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी तरह से चारों लड़कों ने एक-एक करके सामूहिक दुष्कर्म किया। एक सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि सेक्टर -3 में पीडि़ता व उसका बॉयफ्रेंड किराए के मकान में रहते हैं| दोनों एक ही साथ एक निजी कंपनी में नौकरी भी करते हैं। इस प्रकरण में पुलिस ने पीडि़ता के बॉयफ्रेंड सहित 5 लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Similar News