केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया नृत्य, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शाबाशी

Update: 2021-09-30 11:56 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का अरुणाचल के एक सुदूर गांव में ग्रामीणों के साथ पारंपरिक नृत्य सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें उम्दा डांसर बताते हुए राज्य की जीवंत संस्कृति की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने की तारीफ़ - 

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को किरेन रिजिजू के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "हमारे कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी एक अच्छे डांसर हैं। अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा।"

रिजिजू ने शेयर किया वीडियो - 

कानून मंत्री रिजिजू ने बुधवार को अरुणाचल प्रवास के दौरान काजलंग गांव का वीडियो साझा किया। वहां के सजोलंग लोगों ने अपने पारंपरिक गीत और नृत्य के साथ मंत्री का स्वागत किया। इसमें रिजिजू गांव वालों के साथ पारंपरिक नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, विवेकानंद केंद्र विद्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिए सुंदर काजलंग गांव की मेरी यात्रा के दौरान। जब भी मेहमान उनके गांव आते हैं तो यह सजोलंग लोगों का पारंपरिक मनोरंजन है। मूल लोक गीत और नृत्य अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय का सार हैं।

Tags:    

Similar News