Filmmaker Sanoj Mishra: महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाला फिल्ममेकर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार

Update: 2025-03-31 07:09 GMT

Filmmaker Sanoj Mishra

महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा (Monalisa) को फिल्म ऑफर करने वाला फिल्ममेकर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। फिल्ममेकर सनोज मिश्रा (Filmmaker Sanoj Mishra) पर आरोप है कि, उसने झांसी की एक महिला से फिल्म में काम देने के बहाने रेप किया। दिल्ली हाई कोर्ट में सनोज मिश्रा ने जमानत याचिका दायर की थी। याचिका खारिज हो जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने फिल्ममेकर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला और फिल्ममेकर सनोज मिश्रा की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। कुछ समय तक बात करने के बाद फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया। 17 जून 2021 को सनोज मिश्रा ने उसे झांसी रेलवे स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया। जब उसने मिलने से मना कर दिया तो सनोज मिश्रा ने उसे आत्महत्या करने की धमकी दी। अगले दिन जब वह सनोज मिश्रा से मिलने पहुंची तो वो उसे रिसोर्ट ले गया। यहां उसे नशे की गोली देकर सनोज मिश्रा ने उसके साथ रेप किया।

पीड़िता का कहना है कि, सनोज मिश्रा ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो निकालकर उसे धमकी दी। इसके बाद उसे अलग - अलग जगह बुलाकर सनोज मिश्रा ने उसके साथ संबंध बनाए। सनोज मिश्रा ने पीड़िता से वादा किया था कि, वो उसे फिल्मों में काम दिलवाएगा। इसके बाद महिला उसके साथ मुंबई चली गई।

महिला का आरोप है कि, मुंबई में कई बार उसके साथ सनोज मिश्रा ने मारपीट की। उसका तीन बार जबरदस्ती गर्भपात भी करवाया। इसके बाद फरवरी 2025 में सनोज मिश्रा ने महिला को छोड़ दिया।

सनोज मिश्रा उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने मोनालिसा को मणिपुर पर बन रही फिल्म ऑफर की। पुलिस द्वारा रेप मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News