SwadeshSwadesh

बर्ड फ्लू : दिल्ली में 20 कौवें मिले मृत, अब तक 200 कौवों की मौत से अलर्ट घोषित

Update: 2021-01-09 08:18 GMT

नईदिल्ली। देश में जारी कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। देश के छह राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। यहां यहां पिछले तीन से चार दिनों में 100 से अधिक कौओं की मौत हो चुकी है।दिल्ली के मयूर विहार के ए -2 सेंट्रल पार्क में आज सुबह 20 मृत कौएं मिले है।इससे पहले शुक्रवार को मयूर विहार और द्वारका पार्क में 32 कौवे मृत मिले थे। इसके सैंपल जाँच के लिए लैब भेजे गए है।  

ल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मयूर विहार से चार और एक सैंपल द्वारका से एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए है। अब तक केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात सहित कम से कम छह राज्यों से बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है।  जिसके बाद से इन राज्यों के सभी जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है।  केंद्र सरकार ने इस समस्या से निपटने के के लिए दिल्ली में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है।  जहां से देश भर में बर्डफ्लू पर निगरानी राखी जा रही है। 

Tags:    

Similar News