SwadeshSwadesh

दिग्विजय सिंह देश के सबसे बड़े जयचंद, कांग्रेस ने जनता से छलावा किया : वीडी शर्मा

  • भाजपा एक पद्धति पर काम करती है -
  • विधायक पद छोड़ना आसान नहीं होता

Update: 2020-10-16 12:17 GMT

इंदौर। प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जिले की सांवेर सीट हॉट सीट बनी हुई।  भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दल के नेताओं का ध्यान इस सीट पर बना हुआ है। इसी कड़ी में आज इंदौर दौरे पर आये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक प्रेसवार्ता में सांवेर सीट का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा साथ ही दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा जयचंद बताया।  

उन्होंने कहा की कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है।उसने वचनपत्र में लिखा कोई भी वादा पूरा नहीं किया। शिवराज सिंह जी ने 15 महीने बाद शपथ लेते ही सबसे पहले उन्होंने किसान बीमा योजना की प्रीमियम राशि भरवाई, जिसे कमलनाथ सरकार खा गई थी। उन्होंने कहा की जिस कांग्रेस ने राजमाता सिंधिया को 19 महीने जेल में रखा लोकतंत्र को तार-तार किया। उस कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या की बात करना हास्यपद लग रहा है।  

देश के सबसे बड़े जयचंद- 

उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की उपचुनाव आते ही दिग्विजय सिंह जी गायब हो गए है। देश सर्जिकल स्ट्राइक पर जश्न मनाता है और वह प्रूफ मांगते है। वे देश के सबसे बड़े जयचंद है, उन्हें प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता जानती है।  

भाजपा एक पद्धति पर काम करती है - 

उन्होंने सिंधिया का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में 10 वें पर होने के सवाल पर कहा - भाजपा एक निश्चित पद्धति पर काम करती है। पिछली बार जब मैं महामंत्री था, उस समय मेरा नाम सबसे अंत में था। अब जारी सूची में सबसे पहले मेरा नाम है क्योकि ये प्रदेश अध्यक्ष का स्थान है।  

विधायक पद छोड़ना आसान नहीं होता - 

उन्होंने बदनावर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार राज्यमंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा की विधायक पद छोड़ना आसान नहीं होता लेकिन प्रदेश की जनता के हित में राजवर्धन सिंह ने विधायक पद और कांग्रेस दोनों को छोड़ दिया।क्षेत्र की जनता से आह्वान है कि इस उपचुनाव में राजवर्धन सिंह जी जैसे जनसेवक को जिताकर एक बार फिर शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा त की एक मजबूत सरकार बनायें एवं स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने में अपना योगदान दें।



Tags:    

Similar News