SwadeshSwadesh

पुलिस कंट्रोल रूम में टीआई ने महिला एसआई को मारी गोली, फिर की आत्महत्या

Update: 2022-06-24 13:22 GMT

इंदौर। भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह ने शुक्रवार को इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में एक महिला सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी। इसके बाद हाकिम ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल महिला सब इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


जानकारी अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर टीआई हाकम सिंह पंवार ने महिला आरक्षक रंजना खेड़े को गोली मार दी और इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस घटना की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक टीआई हाकम सिंह महिला एसआई से मिलने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गोली लगने से महिला एसआई घायल हो गई है, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोलरूम पहुंच गए। 

घटना का कारण स्पष्ट नहीं - 

बताया गया कि मृतक टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुडैल सिमरोल और सराफा थाने में पदस्थ रहे थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं। हाल ही में उनकी भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थापना हुई थी। वह तीन दिन की छुट्टी लेकर इंदौर आए थे। घटना का कारण अभी स्पष्ट नही हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Tags:    

Similar News