SwadeshSwadesh

जब मंत्री के घर के बाहर नाली उफान पर है, तो शहर का क्या होगा

फोन लगाने पर अधिकारी फोन नहीं उठाते है, पार्षद पति पहुंचे निगम मुख्यालय

Update: 2019-12-29 01:00 GMT

ग्वालियर,न.सं.। हमारे वार्ड में कई समस्याएं है, उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। मंत्री के घर के बाहर नाली उफन रही है। गंदा पानी बाहर सडक़ पर बह रहा है। जब मंत्री के घर के बाहर का यह हाल है, तो शहर का क्या हाल होगा। यह बात शनिवार को निगम मुख्यालय पहुंचे वार्ड 41 की पार्षद उपासना यादव के पति संजय यादव ने निगमायुक्त संदीप माकिन से कही। इस दौरान उन्होंने अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव को भी निशाने पर लिया। श्री यादव ने कहा कि अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव से सभी लोग परेशान है। समस्याएं बताने के लिए अगर कोई फोन लगाता है, तो अधिकारी पुोन नहीं उठाते है। हालांकि अधिकारी अवैध कॉलोनियों सहित अन्य स्थानों पर तुड़ाई में व्यस्त होने का हवाला देकर बचने की कोशिश करते हुए नजर आए। पार्षद पति ने कहा कि विकास कार्यो में शहर पिछड़ रहा है, अधिकारी काम नहीं करना चाहते है। वार्ड में अगर समस्या है, तो अधिकारियों को समस्या का निराकरण करना चाहिए, लेकिन अधिकारी ऐसा नहीं कर रहे है। पूरी बात सुनने के बाद निगमायुक्त ने समस्याएं का निराकरण करने का आश्वासन पार्षद पति को दिया।

Tags:    

Similar News