SwadeshSwadesh

शहर की स्वच्छता पर दे सकते हैं अपना मत, पब्लिक फीडबैक की खुली लिंक

Update: 2020-01-06 00:00 GMT
सही-सही व सकारात्मक जबाव देने पर मिल सकता है अच्छी रैकिंग

ग्वालियर,न.सं.। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की सोमवार से विधिवत शुरुआत हो जाएगी। शहरवासियों से सर्वेक्षण की टीम ऑनलाइन फीडबैक लेना शुरू कर देगी। इस सर्वेक्षण में पब्लिक फीडबैक के 1500 अंक निर्धारित हैं। ये अंक जनता के फीडबैक के आधार पर शहर को मिलेंगे। लोग स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सर्वे में फीड बैक दे सकते हैं। एप और वोट फॉर माय सिटी एप को डाउनलोड करके भी लोग फीडबैक दे सकते हैं। सर्वेक्षण टीम के सदस्य घर-घर जाकर या प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर जाकर भी जनता से फीडबैक लेंगे। रविवार की शम को दिल्ली से लिंक खोल दी गई है, जो 31 जनवरी तक खुली रहेगी।

प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं एप

यह एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। आप को मोबाइल प्ले स्टोर पर जाकर वोट योर सिटी टाइप करना है। इसके बाद यह एप दिखाई देने लगेगा। इसे डाउनलोड करके 4 से 31 जनवरी के बीच कभी भी सर्वे के सवालों पर राय देकर उसे भेज सकते हैं।

इन तरीकों से दे सकते हैं फीडबैक

- सर्वेक्षण टीम सीधे लोगों से बात करेगी।

- स्वच्छता एप से

- वोट फोर माय सिटी ऐप से

- सर्वेक्षण टीम के कॉल आपके फोन पर आएंगे।

पूछे जाएंगे ये सवाल

1. क्या आप अपने शहर का ओडीएफ स्टेटस जानते हैं?

2. क्या आप अपने शहर के कचरा मुक्त सिटी की स्टार रेटिंग के बारे में जानते हैं?

3. क्या आप जानते हैं कि आपका शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में भाग ले रहा है?

4. आप अपने शहर की साफ-सफाई के लिए कितने अंक देना चाहेंगे?

5. अपने शहर के व्यवसायिक व सार्वजनिक स्थानों की सफाई को कितने अंक देना चाहेंगे?

6. क्या आपसे सूखा व गीला कचरा अलग-अलग मांगा जाता है?

7. क्या आपके शहर में रोड डिवाइडर पर पौधा रोपण हुआ है?

8. शहर के सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की सफाई के आप कितने अंक देना चाहेंगे।

Tags:    

Similar News