SwadeshSwadesh

ग्वालियर: अनूठी पहल करते हुए साईं लीला सेवा संस्था कॉलोनियों में रखेगी भोजन पात्र

Update: 2020-03-15 16:07 GMT

ग्वालियर। साईं लीला सेवा संस्था द्वारा हर जगह रखें जा रहे हैं (पशु-भोजन- पात्र )संस्था का उद्देश्य गाय को पॉलिथीन से बचाना है।संस्था द्वारा यह कार्य पिछले एक वर्ष से किया जा रहा है इसी क्रम में आज पात्र रखने के इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।  संस्था द्वार निर्णय लिया गया की हर माह 10 पात्र शहर की कालोनियों में रखें जायेंगे। संस्था ने आज राजकीय कर्मचारी आवास कॉलोनी महलगांव सिटी सेंटर पात्र रख शुभारम्भ किया।  शहरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जायेगा ताकि लोग अपने घर का बचा हुआ खाना, सब्जी और फलों के छिलके बिना पॉलिथीन के पात्रों में गायों को सुरक्षित भोजन दे सके।  कालोनियों में 10 घरों के बीच एक पात्र रखा जायेगा।  

इस कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि केडी सोनकिया (रिटायर्ड उप पुलिस अधीक्षक/ प्रांतीय अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा ) रामबरन शास्त्री( भागवताचार्य) प्रदीप लक्षणे जी ,सुमंत शर्मा(सदस्य किशोर न्याय बोर्ड ग्वालियर), यादवेन्द्र प्रताप सिंह (अध्यक्ष उद्योग संघ मालनपुर), राम पाठक (अध्यक्ष मानवता फाउंडेशन) लक्ष्मण चौधरी( उद्योग संघ )लक्ष्मण सिंह परिहार संपादक दैनिक समय जगत ग्वालियर संस्था की सचिव नीतू गुप्ता सिंह रश्मि जी, मधुरिमा जी, पूनम जी, बिंदु जी नलिनी जी ,राठौर जी ,विमल भदौरिया जी ,सौमित्र ,अनमोल ,गुलशन ,जीवन कुशवाह ,आदि सदस्य मौजूद रहे

Tags:    

Similar News