SwadeshSwadesh

अगले सात दिन में 3 बड़े ग्रह रहेंगे जीरो डिग्री पर एक कतार में

Update: 2020-01-23 06:44 GMT

ग्वालियर, न.सं.। अगले 7 दिन में 3 बड़े ग्रह जीरो डिग्री पर एक कतार में देखने को मिलेंगे। यह नजारा टेलीस्कोप से देखा जा सकेगा। इस घटना के होने से मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। वहीं इस बार शुक्ल पक्ष 15 दिन की वजह 16 दिन के होंगे।

मंगल ग्रह गत मंगलवार को पृथ्वी की कक्षा में भ्रमण करते हुए चंद्रमा के नजदीक जीरो डिग्री पर पहुंच गया है। मंगल की चंद्रमा के साथ इस नजदीकी के कारण पृथ्वी पर मौसम में उमस और गर्मी बढ़ सकती है। साथ ही 28 जनवरी तक तीन और खगोलीय घटना होगी। 23 जनवरी को देव गुरु बृहस्पति, 24 को शनि और 28 जनवरी को शुक्र चंद्रमा के नजदीक जीरो डिग्री पर आ जाएंगे। हर ग्रह 6 से 7 घंटे तक इस स्थिति में रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश सोनी के अनुसार इस घटना को खगोलीय भाषा में कंजक्शन या युति कहा जाता है। चंद्रमा के नजदीक जीरो डिग्री पर ग्रहों का आना समान होता है, लेकिन एक सप्ताह में एक-एक करके चारों ग्रहों की स्थिति बनना दुर्लभ संयोग कहा जा सकता है। 23 जनवरी को दोपहर 2.45 पर बृहस्पति चंद्रमा के करीब होगा इसे पश्चिम दिशा में देखा जा सकेगा। 24 को चंद्रमा के पास शनि के आ जाने से पृथ्वी चंद्रमा और शनि तीनों एक लाइन में रहेंगे। यह स्थिति दोपहर 2.08 पर बनेगी। शनि को पश्चिम दिशा में चंद्रमा के पास देख पाएंगे। 28 जनवरी को शाम 7.28 पर शुक्र चंद्रमा के पास आ जाएगा। इसे उत्तर दिशा में चंद्रमा के पास देख सकेंगे। चंद्रमा के नजदीक जो ग्रह गुजरेंगे वह बिल्कुल एक सीध में नजर दिखाएं देंगे। 

Tags:    

Similar News