SwadeshSwadesh

खाद्य मंत्री तोमर ने बंगले पर लगाया जनता दरबार, आम जनों की सुनीं समस्याएं

-समस्याओं के निराकरण के लिये अधिकारियों को दिये निर्देश

Update: 2019-07-28 14:57 GMT

ग्वालियर/स्वदेश वेब डेस्क। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने ग्वालियर प्रवास के दौरान रविवार को अपने शासकीय निवास गांधीरोड़ बंगला नं.-38 पर जनता दरबार लगाकर लोगों से भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिये मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज अपने निवास पर आम जनों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना। क्षेत्र के लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी आम जनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने ने आम जनों कहा कि लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिये हम सदैव तत्पर हैं। प्रदेश सरकार द्वारा आम जनों की समस्याओं के निराकरण के लिये विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी समय-समय पर जारी करती रहती है।

जनता दरबार के दौरान कुछ लोगों द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों की मांग भी की गई। उन्होंने लोगों को आश्‍वस्त किया कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। क्षेत्र में विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। सड़कों का निर्माण हो, पार्कों का विकास अथवा सीवर समस्या का निदान सभी के कार्य किये जायेंगे।

Similar News