SwadeshSwadesh

ग्वालियर : किशोर कन्याल ने संभाला विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पद

Update: 2020-03-12 14:08 GMT

ग्वालियर। अपर जिला दण्डाधिकारी किशोर कन्याल ने गुरुवार को ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। अपर कलेक्टर किशोर कन्याल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी शासन द्वारा सौंपा गया है। शासन के आदेश का परिपालन करते हुए कन्याल ने आज दोपहर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।  कन्याल ने पदभार ग्रहण करते ही प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।  

Tags:    

Similar News