SwadeshSwadesh

भारत बंद : रेल रोकने गए माकपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2018-09-10 07:27 GMT

ग्वालियर/स्वदेश वेब डेस्क। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि पर कांग्रेस के भारत बंद का साथ दे रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के बाहर हंगामा किया। माकपा कार्यकर्ता रेल रोकने के लिए स्टेशन की तरफ बढ़ रहे थे उनके साथ महिला भी कार्यकर्ता थीं। माकपा नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में माकपा कार्यकर्ता अचानक स्टेशन परिसर में पहुँच गए और प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ने लगे लेकिन वहां पहले से ही तैनात पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान माकपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हलकी झड़प भी हुई लेकिन पुलिस ने हलके विरोध के बीच उन्हें गिरफ्तार कर लिया। माकपा प्लेटफार्म क्रमांक एक पर पहुंचकर भोपाल- मुंबई की तरफ जाने वाली अप ट्रेक की किसी ट्रेन को रोकना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उनके इरादों को असफल कर दिया।  

Similar News