SwadeshSwadesh

ग्वालियर : एमबी ओझा ग्वालियर नगर निगम के प्रशासक नियुक्त, नए महापौर के निर्वाचन तक बने रहेंगे

Update: 2020-01-30 08:21 GMT

ग्वालियर। प्रदेश सरकार ने राज्य में सभी नगर निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति की है। प्रदेश में सभी निगमों और नगर पालिकाओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा हैं। समय पर चुनाव ना होने  की वजह से इन प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। 

 प्रदेश में निकायों के चुनाव साल 2019 के अंत तक संपन्न कराये जाने थे जोकि समय पर नहीं हो सके।  निकायों के कार्यकाल की  अवधि पूर्ण  होने के बाद निकायों में सभी कार्य पूर्ववत सम्पादित हो इसलिए राज्य सरकार ने नगर निकाय चुनावो तक सभी निगमों, परिषदों और पालिकाओं में निकाय मध्य प्रदेश नगर निगम अधिनियम की शक्तियों को प्रयोग  में लाते हुए सभी निकायों में आगामी चुनावो के संपन्न होने तक प्रशासकों की नियुक्ति की हैं।   

संभागायुक्त बने ग्वालियर नगर निगम के प्रशासक 

ग्वालियर नगर निगम का प्रशासक संभागायुक्त एमबी ओझा को नियुक्त किया गया हैं। जोकि आगामी चुनावों तक निगम के प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। वह आम चुनावों के नई निगम द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक समस्त निगम की सभी शक्तिया उनके पास रहेंगी।  

अन्य प्रशासक 

नगर पालिका श्योपुर का प्रशासक जिला कलेक्टर श्योपुर, नगर पालिका भिंड का प्रशासक जिला कलेक्टर भिंड, नगर पालिका गुना का प्रशासक कलेक्टर, आदि सभी परिषदों एवं पालिकाओं के   नियुक्त किये गये हैं।  

Tags:    

Similar News