SwadeshSwadesh

गोविन्द शर्मा बने ग्वालियर जिला खनिज अधिकारी

खनिज साधन विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने प्रदेश के चार जिलों के खनिज अधिकारियों का स्थानांतरण कर इधर से उधर किया है।

Update: 2018-06-30 08:12 GMT

ग्वालियर | खनिज साधन विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने प्रदेश के चार जिलों के खनिज अधिकारियों का स्थानांतरण कर इधर से उधर किया है। इसी क्रम में ग्वालियर से मनीष पालेवार का कटनी स्थानांतरण कर मुरैना के जिला खनिज अधिकारी गोविन्द शर्मा को एक बार फिर से ग्वालियर जिला खनिज अधिकारी बनाया गया है। स्थानांतरण आदेश में श्रीमती दीप माला तिवारी, उप संचालक (ख.प्र.) जिला खनिज शाखा कटनी को जिला खनिज अधिकारी, खनिज शाखा मुरैना एवं अजय मिश्रा खनि अधिकारी जिला देवास को जिला खनिज अधिकारी खनिज शाखा छतरपुर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।


Similar News