SwadeshSwadesh

#CAA : आपस में दरार डालने वालों से सतर्क रहें : सांसद शेजवलकर

नागरिकता संशोधन कानून पर सांसद ने की मुस्लिम समाज से चर्चा

Update: 2019-12-29 22:45 GMT

 ग्वालियर, न.सं.। देश के बंटवारे के समय पं. जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के मोहम्मद लियाकत अली के बीच समझौता हुआ था, जिसमें कहा गया था कि दोनों देशों में अल्पसंख्यकों को संरक्षण दिया जाएगा, लेकिन अपने देश भारत में इसका पालन हुआ, जबकि पाकिस्तान में इसका पालन नहीं हुआ। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिन्दू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी और जैन धर्म मालने वालों के खिलाफ भेदभाव होता है। हाल ही में संसद में पारित किए गए नागरिकता संशोधन कानून के जरिए उनको नागरिकता दी जाएगी, लेकिन यह कहना कि इससे मुस्लिमों के अधिकार छिन गए हैं, यह पूरी तरह गलत है। कुछ लोगों द्वारा इस तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं कि इस कानून से मुस्लिमों के अधिकार छिन जाएंगे, ये भी गलत है। हमें आपास में दरार डालने वाले लोगों से सतर्क रहना है।

यह बात रविवार को सांसद विवेक शेजवलकर ने पंचवटी कॉलोनी में जगत सिंह कौरव द्वारा आयोजित मुस्लिम समाज के कार्यक्रम में कही। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोधियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को करारा जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रविवार को सांसद श्री शेजवलकर ने बताया कि धार्मिक आधार पर प्रताडि़त शरणार्थियों की सुविधा और सम्मान के लिए ये कानून लाया गया है। लोगों को सही अर्थों में नागरिकता कानून के बारे में मालूम पडें और जो लोग नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं, उनका स्वार्थ भी उजागर हो सके। इसलिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा ये जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रयाग तोमर, अभिभाषक शिराज कुरैशी, परवेज खान, इम्मू भाई, भूरा शाह, हैदर भाई, लियाकत भाई, आबिद खान, कदीर भाई, जावेद खान, वशीर बाबा, आरिफ बाबा, मुन्ने खां, मुनीम खां आदि लोग उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News