मप्र चुनाव 2023 : बहु विवाह को प्रदेश में समाप्त करेंगे, 15 साल मुस्लिम से वोट नहीं मांगेंगे

मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि असम में हम पहले बहु पत्नी वाद (पोलीगेमी) के खिलाफ बिल ला रहे हैं। समान आचार संहिता, चरणबद्ध लागू होगी।

Update: 2023-09-18 15:55 GMT

शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में निकली जनआशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और हिमंत विस्व सरमा

भ्रष्टाचार पर कांग्रेस बात न ही करें, मध्यप्रदेश में 150 सीट भाजपा जीतेगी 

वेब डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा शासन प्रशासन में जितने आक्रामक हैं। बातचीत में उतने ही सहज सरल एवं विनम्र है। अनौपचारिक बातचीत में वह राजनेता से अधिक एक समाज सुधारक एवं दार्शनिक भी लगते हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सभायें लेने आए मुख्यमंत्री ने चुनिंदा पत्रकारों से खास मुलाकात की और बेहद सहजता से एक-एक प्रश्न के उत्तर दिए।

कमलनाथ गांधी परिवार को अयोध्या लेकर जायें, देखें वीडियो

Full View

हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा का कार्यकर्ता अद्वितीय है। वह स्वयं में एक संस्थान है। संभव है लगातार सत्ता के चलते वह कहीं असंतुष्ट हो गया हो ।पर उसका समर्पण भाजपा के प्रति ही है और वह तन मन से पार्टी के लिए है। कांग्रेस यह सोचती थी कि यह कथित असंतोष उसकी पूंजी है पर वह भी समझ चुकी है। चुनाव लय में आ रहा है। संसद का विशेष सत्र इसे और गति देगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की लाडली बहन ने विश्वास पैदा किया है। अमित शाह का प्रबंधन और नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद कांग्रेस बुरी तरह से पिछड़ती दिखाई देगी और भाजपा 150 से ऊपर सीट चुनाव में जीतेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा का निवास पर स्वागत किया 

भ्रष्टाचार और कांग्रेस का रिश्ता बेटा और बाप का

हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने का हक कांग्रेस को है ही नहीं। देश में भ्रष्टाचार और कांग्रेस का रिश्ता बेटा और बाप का है। कर्नाटक चुनाव में भी भाजपा की पराजय का कारण भ्रष्टाचार नहीं था। आखरी समय में वोटो का ध्रुवीकरण कांग्रेस के पक्ष में गया और भाजपा पराजित हुई। मध्य प्रदेश कर्नाटक नहीं है। कांग्रेस को लेकर बेहद आक्रामक पूर्वांचल के योगी हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि भाजपा में आप किसी कार्यकर्ता को पूछेंगे कि भाजपा बड़ी या मोदी। तो इसका सहज उत्तर तुरंत वह देगा भारत।

पर यही प्रश्न सोनिया गांधी या भारत करके कांग्रेसी कार्यकर्ता से करेंगे गए तो वह दो क्षण रुक जाएगा। कांग्रेस का सोच सिर्फ गांधी परिवार तक है और इंदिरा गांधी के बाद से आज तक कांग्रेस लेफ्ट और लिबरल के इशारे पर नाच रही है। सनातन को लेकर स्टालिन के बयान पर हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि मुद्दा यह है ही नहीं। गंभीर विषय यह है कि कोई घटक दल अगर मुस्लिम के खिलाफ बोलनता तो कांग्रेस क्या रुख लेती ? देश का यही दुर्भाग्य है कि 2014 से पहले तक देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कांग्रेस ही हिंदू धर्म के खिलाफ रहा है और आज भी है।

15 साल मुस्लिम से वोट नहीं मांगेंगे 

मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि असम में हम पहले बहु पत्नी वाद (पोलीगेमी) के खिलाफ बिल ला रहे हैं। समान आचार संहिता, चरणबद्ध लागू होगी। एक समाज सुधारक की तरह मुख्यमंत्री ने कहा पहले 15 वर्ष हम मुस्लिम समाज से वोट नहीं मांगेंगे। हम उनके समाज में सुधार लायेगे। आर्थिक सामाजिक शैक्षणिक दृष्टि से उन्हें बेहतर करेंगे।

  • हम कुर्बानी बंद करो यह नहीं कहेंगे हम समझाएंगे की गाय की कुर्बानी क्यों?
  • माइक बंद करके अजान करो यह नहीं कहेंगे, हम कहेंगे बच्चे आपके भी पढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि मुस्लिम यह समझ रहे हैं।
  • 1500 मेडिकल सीट में 250 मुस्लिम बेटी पढ़ रहीं हैं। 
  • असम बदल रहा है। इस बार 1500 मेडिकल सीट में 250 मुस्लिम बेटियां हैं। मदरसे बंद हो रहे हैं। नई लहर आ रही है।

मोदी के खिलाफ बोलना है तो गुवाहाटी आईए

मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि राहुल गांधी माइंड गेम खेल रहे हैं। देश के खिलाफ, मोदी के खिलाफ विदेश में बोलते हैं। देश में लोकतंत्र है उन्हें इतना ही खिलाफ बोलने का शौक है तो मध्य प्रदेश आयें। गुजरात आयें। गुवाहाटी आयें। देश की जनता उत्तर देगी।

Tags:    

Similar News