Bhopal: रायसेन में भीषण हादसा; भरभराकर गिरा 40 साल पुराना पुल, एक की मौत 10 से अधिक घायल

Raisen bridge Collapse: रायसेन जिले के बरेली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया। नयागांव स्थित 40 साल पुराना पुल अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के चलते ४ बाइक सवार समेत ६ मजदूर घायल हो गए हैं।

Update: 2025-12-01 13:33 GMT

भोपालः मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली क्षेत्र में सोमवार दोपहर को भीषण हादसे के चलते हड़कंप मच गया। बरेली-पिपरिया मार्ग के नया गांव पुल का तकरीबन 50 फिट का एक हिस्सा भरभरा का गिर गया। बीते आठ दिन से इस पुल के नीचे काम चल रहा था। गनीमत रही जैसे ही पुल गिरा मजदूर भाग गए। हालांकि पुल के ऊपर चलने बाल बाहन नहीं रुके ओर दो बाइक सवार पुल के नीचे गिर गए।


पुल चालीस साल पुराना बताया जा रहा है। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक की मौत हो गई है। सभी घायलों को तत्काल बरेली सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही बरेली थाना प्रभारी, एसडीओपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया आंखों देखा हाल

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शी गांव के ही निवासी पदम सिंह धाकड़ ने बताया कि घटना सोमवार सुबह 10.52 बजे की है। उस दौरान मैं पुल पर ही खड़ा था कि पहले एक यात्री बस निकली। इसके बाद दो डंपर निकले। इनमें गिट्टी भरी हुई थी और उसके पीछे दो बाइक चालक आ रहे थे। वे दोनों ब्रिज पार करने वाले ही थे कि अचानक से पुल का एक हिस्सा गिर गया। हादसे के चलते बाइक सवार पुल के साथ नीचे पर गिर पड़े जिनमें चार लोग घायल हो गए।

घायलों को भोपाल रेफर किया

घायलों को तत्काल नीचे से निकला और बरेली के सिविल अस्पताल भेजा गया। घायलों में जगदीश पिता शिव प्रसाद केवट निवासी बुधनी, महेश पिता पन्नालाल निवासी बुधनी, देवेंद्र पिता रेवक सिंह  निवासी धोखेड़ा भोपाल रेफर किया गया। वहीं, देवेंद्र पिता श्यामलाल लोधी निवासी विदिशा की हालत गंभीर है। जबकि अवधेश पिता लखन सिंह लोधी निवासी सोसरा का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

बचकर भागे मजदूरों को आई मामूली चोटें

हादसे के वक्त जो मजदूर जो काम कर रहे थे। उन्होंने ब्रिज गिरते देख भागने का प्रयास पर घायल हो गए। इनमें शुभम पिता नंदकिशोर लोधी, सचिन पिता महाराज सिंह यादव, सोमनाथ पिता गणेश नामदेव, देवेंद्र प्रताप श्याम लाल लोधी, प्रवीण पिता मिश्रीलाल औरअवधेश प्रताप लखन लोधी शामिल हैं। इनको मामूली चोटें आई है। सभी मजदूर सोसरा जिला विदिशा के रहने वाले हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, एसडीओपी और तहसीलदार सहित स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा बरेली स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर्स को घायलों के समुचित उपचार के दिशा निर्देश दिए। साथ ही घायलों से भी संवाद किया। इसके बाद कलेक्टर विश्वकर्मा ने नयागांव पहुंचकर घटना स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशुतोष गुप्ता भी साथ रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने पुराने पुलों की जांच के निर्देश दिए

राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को आदेश दिया कि जितने भी पुराने पुल जो 40 से अधिक वर्ष पुराने हैं चाहे वह नेशनल हाईवे के हो या स्टेट हाईवे के उन्हें तत्काल जांच कर सुरक्षित किए जाएं। मंत्री पटेल ने कहा कि पहली प्राथमिकता घायलों के इलाज की है जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित कर दिया गया है। वहीं, जब पुल के क्षतिग्रस्त होने को लेकर एमपीआरडीसी के डीजीएम ईश्वर सिंह चंदेल ने चर्चा में बताया कि यह पुल 1980 में बना था लेकिन विभाग द्वारा 2003 में इसकी जांच की गई थी। तकनीकी तौर पर पुल काफी मजबूत था। जिन पुलों के संधारण के कार्य होना थे वह हो रहे हैं। साथ ही इस पुल में भी रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था।

फील्ड स्टॉफ प्रबंधक एए खान निलंबित

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली क्षेत्र में 40 वर्ष पुराना पुल टूटने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। लापरवाह अधिकारी फील्ड स्टॉफ के प्रबंधक एए खान को निलंबित कर दिया गया है। वहीं मुख्य अभियंता गोपाल सिंह के नेतृत्व में जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है। यह दल सात दिन में विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। बता दें कि सडक़ और पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी एमपी सडक़ विकास निगम संभाल रहा है। पुल हादसे में 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

सिलारी पर पुलिस ने ट्रैफिक किया डायवर्ट

थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि बरेली-महेश्वर के पास स्टेट हाईवे की पुरानी पुल टूटी है, जिससे बरेली-रायसेन मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। पिपरिया से बरेली होते हुए भोपाल जाने वाला मार्ग अब बंद रहेगा। वाहन चालकों को सिलारी चौक पर रोककर उन्हें होशंगाबाद (नर्मदापुरम) होकर भोपाल जाने की सलाह दी जा रही है।

यात्रियों को नर्मदापुरम होकर भोपाल जाने की सलाह

पुलिस ने यात्रियों को बरेली-भोपाल जाने के लिए महेश्वर के पास से बायपास का उपयोग करने या होशंगाबाद के रास्ते जाने की हिदायत दी है। नयागांव पुल टूटने के कारण यातायात बंद होने की पुष्टि करते हुए, सांडिया चौकी प्रभारी किशन यूईके ने बताया कि वे नर्मदा शिवनी पुल पर तैनात हैं और चालकों को वैकल्पिक मार्ग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि सांडिया होकर बरेली से भोपाल जाने वाले इस मार्ग का उपयोग न करें, बल्कि पिपरिया से होशंगाबाद (नर्मदापुरम) होते हुए भोपाल जाएं।

हादसे बाद सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

बड़ा सवाल जब पुल पर काम चल रहा है तो भारी बाहन निकलने की अनुमति क्यों दी और पुल को बंद क्यों नहीं किया और बगैर सुरक्षा के मजदूर कैसे काम कर रहे थे। 6 मजदूर अगर दब जाते तो जिम्मेदार कौन होता? एमपीआरडीसी आखिर पुराने पुलों का रखरखाव क्यों नहीं कर पा रही या ऐसे ही हादसों का इंतजार करती रहेगी। घटना की जानकारी लगते ही मंत्री, कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस रोड पर लगभग 6 से 7 पुलिया 40 साल पुरानी है। आसपास के ग्राम वासियों ने बताया कि कई बार पुलियाओं को लेकर अधिकारियों को सूचना दी गई। मगर मामूली सी रिपेयरिंग कर दी जाती है। समय रहते यदि इन पुलियाओं का नव निर्माण नहीं किया गया तो ऐसे हादसे भविष्य में होना संभव है।

Tags:    

Similar News