SwadeshSwadesh

सुधीर सक्सेना होंगे मप्र के अगले डीजीपी, शुक्रवार को संभालेंगे पद

Update: 2022-03-03 10:29 GMT

भोपाल। कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव सुधीर कुमार सक्सेना मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक होंगे। 1987 बैच के आईपीएस सक्सेना वर्तमान डीजीपी विवेक जौहरी की जगह लेंगे, जो शुक्रवार को रिटायर हो रहे हैं।

केंद्रीय सुरक्षा सचिव सुधीर कुमार सक्सेना को वापस मध्यप्रदेश भेजने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था। केंद्रीय कार्मिक विभाग की अपॉइंटमेंट्स कमेटी ने गुरुवार को सक्सेना को मध्यप्रदेश वापस भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद उनके नए डीजीपी बनने का रास्ता साफ हो गया है। सक्सेना शुक्रवार को पद संभाल सकते हैं। सक्सेना मूलत: ग्वालियर निवासी हैं। वे 1992 से 2000 तक रायगढ़, छिंदवाड़ा, रतलाम और जबलपुर जिले में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। 2014 से 2016 तक इंटेलिजेंस चीफ रहे सक्सेना नवंबर 2024 में रिटायर होंगे।

Tags:    

Similar News