SwadeshSwadesh

लॉकडाउन के बीच शिवराज सरकार ने कर्मचारियों को लेकर लिया ये फैसला...

30 अप्रैल को रिटायर होने वाले कर्मचारियों की तीन महीने बढ़ाई सेवा अवधि

Update: 2020-04-27 12:17 GMT

भोपाल। प्रदेश सरकार राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रहीं है। प्रदेश में जारी लॉकडाउन और कोरोना आपदा के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शासकीय कर्मचारियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।  सरकार ने 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे कर्मचारी- अधिकारीयों की सेवा अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है।  

जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा इन कर्मचारी-अधिकारीयों को तीन महीने की संविदा नियुक्ति दी जायेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये हैं। दरअसल, वर्तमान समय में कोरोना आपदा के चलते शासकीय कर्मचारियों की सेवाएं कोविड 19 के खिलाफ जंग में ली जा रही है।ऐसे समय इन कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से यह अभियान कमजोर पड़ सकता है। जिसके चलते सरकार ने 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है।

सरकार द्वारा जारी आदेश अनुसार शासकीय विभागों तथा उनके अंतर्गठित निगम/मंडल/सार्वजानिक उपक्रमों एवं स्थानीय निकायों के ऐसे अधिकारी और कर्मचारी जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें तीन माह की संविदा नियुक्ति पर आवश्यकतानुसार निरंतर रखा जाएगा।  यह आदेश 30 अप्रैल 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर भी यह लागू होगा।  



 


 


Tags:    

Similar News