SwadeshSwadesh

सिंधिया ने कांग्रेस को दिया जवाब, दिग्विजय सिंह और उनके बेटे को दिखाया आईना

Update: 2020-05-07 14:08 GMT

भोपाल।  ज्योतिरादित्य सिंधिया के भजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश में सियासत एक बार फिर जोर पकड़ रही है। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद से कांग्रेसी नेता उनके खिलाफ मुखर होकर बयानबाजी करते रहें है।  अब सिंधिया ने मोर्चा संभालते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करना शुरू कर दिया है।  सिंधिया ने ट्विटर पर वायरल एक तस्वीर पर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह एवं उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह को जवाब दिया है।  

दरअसल  कुछ समय पहले प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हेंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें एक परिवार टॉयलेट में क्वारंटाइन दिखाया जा रहा है। इस तस्वीर को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया था की ये तस्वीर सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र गुना की है। इस तस्वीर के केपशन में लिखा गया था की 'शौचालय में भोजन करने को मजबूर, सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र की तस्वीर'।इस ट्वीट में आगे लिखा गया था की 'जो जो बात-बात पर सड़क पर उतरते थे, इस बात पर जनता की नजरों से उतर गए।' 

कांग्रेस की इस पोस्ट पर सिंधिया ने पलटवार करते हुए लिखा यह तस्वीर दिग्विजय सिंह के पूर्व लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ एवं उनके बेटे जयवर्धन सिंह के विधानसभा क्षेत्र की  है। मैंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस परिवार का ख्याल रखें'।उन्होंने आगे लिखा की यह तस्वीर राजगढ़ लोकसभा सीट और राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम टोडरा ग्राम पंचायत की प्राथमिक शाला देवीपुरा की है। यह क्षेत्र दिग्विजयसिंह का पूर्व लोकसभा क्षेत्र एवं उनके बेटे का विधानसभा क्षेत्र है।जहां सालों से दिग्विजय सिंह के परिवार के सदस्य जनप्रतिनिधि बनते रहे हैं।  




Tags:    

Similar News