सिंधिया के ट्वीट से कांग्रेस में मचा हड़कंप, पायलट के लिए कही ये बात

Update: 2020-07-12 14:28 GMT

भोपाल।  राजस्थान में चल रहे सियासी उठापटक के बीच अशोक गहलोत सरकार पर संकट गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज राजस्थान उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य भाजपा नेताओं के संपर्क में आने की जानकारी सामने आ रही है।  

इसी बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम और पायलट की नाराजगी को लेकर ट्वीट किया है| उन्होंने लिखा 'यह देखकर दुखी हूं कि मेरे पुराने सहयोगी सचिन पायलट को भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दरकिनार कर दिया गया. यह दिखाता है कि कांग्रेस में प्रतिभा और क्षमता पर कम ही भरोसा किया जाता है'|

मध्यप्रदेश में मार्च महीने में  हुए सियासी उलटफेर के बाद अब राजस्थान में भी सियासी उथलपुथल से राजनीति गरमा गई है| राजस्थान में भी मध्य प्रदेश जैसी स्थिति बन सकती है| यहाँ कि कांग्रेस सरकार को लेकर संकट के बीच डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपने कुछ विधायकों के साथ दिल्ली में हैं।  सिंधिया ने भी अपने ट्वीट से राजस्थान की कांग्रेस सरकार की मुश्किलें और बढ़ा दी है| इधर खबर है कि सचिन ने लगभग 23 विधायकों का उन्हें समर्थन होने का दावा किया है| बताया जा रहा है यह वहीं विधायक हैं, जो सचिन पायलट के साथ दिल्ली पहुंचे हैं।


 





Tags:    

Similar News