SwadeshSwadesh

कोरोना इफ़ेक्ट: 20 ट्रेन और बंद करने का रेलवे ने किया ऐलान

Update: 2021-04-30 06:44 GMT

भोपाल। देश में जारी कोरोना कहर के चलते रेलवे ने भोपाल मंडल से चलने वाली 20 स्पेशल ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है।  रेल प्रशासन ने ये निर्णय मप्र और अन्य राज्यों में जारी संक्रमण की दूसरी लहर की समीक्षा करने के बाद लिया है।पश्चिम रेल मंडल ने आगामी आदेश तक के लिए ट्रेनों को रद्द कर दिया।  


ये ट्रेनें हुई रद्द -

  •  गाड़ी संख्या 02061/02062 हबीबगंज-जबलपुर- हबीबगंज जनशताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को हबीबगंज से दिनाँक 01.05.2021 और जबलपुर से दिनाँक 02.05.2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द किया गया है।
  •  गाड़ी संख्या 02152/02151 हबीबगंज-पुणे-हबीबगंज हमसफर स्पेशल ट्रेन को हबीबगंज से दिनाँक 02.05.2021और पुणे से दिनाँक 03.05.2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द किया गया है।
  • गाड़ी संख्या 02155/02156 हबीबगंज-हजरत निज़ामुद्दीन-हबीबगंज स्पेशल ट्रेन को हबीबगंज से दिनाँक 01.05.2021 और हजरत निज़ामुद्दीन से दिनाँक 02.05.2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द किया गया है
  • गाड़ी संख्या 02160/02159 जबलपुर-नागपुर-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को जबलपुर से दिनाँक 01.05.2021 और नागपुर से दिनाँक 02.05.2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द किया गया है।
  • गाड़ी संख्या 02274/02273 जबलपुर-चांदाफोर्ट -जबलपुर स्पेशल ट्रेन को जबलपुर से दिनाँक 04.05.2021 और चांदाफोर्ट से दिनाँक 04.05.2021 से अगले आदेश तक के लिए रद्द किया गया है।
Tags:    

Similar News