SwadeshSwadesh

जैव विविधता और जैविक खेती का आदर्श प्रस्तुत करे राजभवन

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजभवन में राज्यपाल ने किया पॉली हाउस का शुभारंभ

Update: 2020-06-05 15:37 GMT

भोपाल। राज्यपाल लाल जी टंडन ने निर्देशित किया है कि राजभवन भोपाल और पंचमड़ी में आकर्षक और आत्म निर्भर उद्यानों का पर्यटन केन्द्र के रूप में विकास किया जाए। राजभवन के आगंतुकों को मध्यप्रदेश की जैव विविधता, आधुनिक जैविक पद्धति से बागवानी और फल एवं पुष्प उद्यान की लाभकारी और आत्मनिर्भर खेती की जानकारी और प्रेरणा प्राप्त हो। उन्होंने कहा है कि राजभवन में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग नहीं किया जाए।

राजभवन में उपलब्ध कचरे, गोबर, गो-मूत्र इत्यादि जैविक और प्राकृतिक तत्वों का उपयोग कर कृषि एवं उद्यानिकी फसल के लिए खाद और कीटनाशकों का निर्माण किया जाए। राज्यपाल विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर आयोजित संरक्षित खेती के लिए निर्मित पॉली हाऊस शुभारम्भ के बाद उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे,प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, आयुक्त सह संचालक उद्यानिकी पुष्कर सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

Tags:    

Similar News