SwadeshSwadesh

नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट को मिलेगा उपमुख्यमंत्री पद !

शिवराज सरकार में होंगे दो उपमुख्यमंत्री

Update: 2020-06-30 13:37 GMT

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली से वापिस भोपाल लौट आये है। प्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज 30 जून को होना संभावित था लेकिन अभी टल गया है। बताया जा रहा है की कल 1 जुलाई को शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।  

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा कैबिनेट के प्रस्तावित मंत्री मंडल की सूची में भाजपा हाईकमान ने फेरबदल करने को कहा है। जिसके लिए नए नामों पर विचार किया जा रहा है।  इसी के साथ प्रदेश में नए फॉर्मूले के अनुसार दो उपमुख्यमंत्री भी मिल सकते है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सिंधिया समर्थक जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को उपमुख्यमंत्री पद दिए जाने की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों की मानें तो तुलसी सिलावट का उपमुख्यमंत्री बनाया जाना पहले से तय था। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाने एवं संतुलन बनाये रखनें के लिए नरोत्तम मिश्रा को भी यह पद मिलना तय माना जा रहा है।  

बता दें की साल 2018 में जब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार सत्ता में आई थी।  उस समय भी ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक तुलसी सिलावट को उपमुख्यमंत्री बनवाना चाहते थे। लेकीन कांग्रेस हाईकमान द्वारा उनकी यह मांग ठुकरा दी गई थी।  जिसके बाद से कांग्रेस से नाराज चल रहें सिंधिया ने 9 मार्च को कांग्रेस छोड़ दी थी। अगले ही दिन 10 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे। अब भाजपा सरकार में भी तुलसी सिलावट के उपमुख्यमंत्री बनने की अटकलें जोर पकड़ रहीं है।  


Tags:    

Similar News