SwadeshSwadesh

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस जाँच में जुटी

Update: 2020-07-29 09:06 GMT

भोपाल। भाजपा नेत्री एवं भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है।धमकी देने वाले अज्ञात ने राममंदिर से जुड़े बयान पर आपत्ति जताई है। सांसद ने भोपाल स्थित कमला नगर थाने में शिकायत की है। भोपाल पुलिस की सायबर सेल ने अज्ञात फोन नंबर की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार साध्वी प्रज्ञा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है।उन्हें कई अबार कॉल कर धमकी दी गई है। आरोपी ने साध्वी के राम मंदिर से जुड़े बयान को लेकर नाराजगी जताई है।  उसने राम मन्दिर वाले बयान पर आपत्ति जताने के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को लेकर भी अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। इसके बाद सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा की वह ऐसी धमकियोंं से नहीं डरती।राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहूंगी। उन्होंने कहा की धर्म की रक्षा करते -करते यदि प्राण भी चले जाये तो अफ़सोस नहीं है। यदि दुबारा भी जन्म हुआ तब भी धर्म भी रक्षा करुंगी।  उन्होंने आगे ईश्वर से प्रर्थना है की धमकी देने वाले विधर्मीयों को सद्बुद्धि दें। बता दे कि कुछ दिन पहले ही साध्वी प्रज्ञा ने हनुमान चालीसा की आध्यात्मिक शक्ति के जरिए कोरोना वायरस के ठीक होने की बात कही थी। 



Tags:    

Similar News