SwadeshSwadesh

निगम-मंडलों में नियुक्तियों का इंतजार कर रहे नेताओं को झटका, क्या सरकार की ये है नई नीति!

Update: 2021-06-02 10:25 GMT

भोपाल/वेब डेस्क। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद से बोर्ड, मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्ति का इंतजार कर रहे नेताओं के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बाजी मार ली। वे जिस विभाग के मंत्री है, उसी विभाग के निगम के अध्यक्ष भी नियुक्त हो गए है। मंगलवार को सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने उनका नियुक्ति पत्र जारी किया।

Full View

उन्होंने आज बुधवार को लघु उद्योग निगम के पंचानन भवन भोपाल स्थित मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। बता दें की भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही निगम और मंडलों में नियुक्तियां अटकी पड़ी है।  दरअसल, भाजपा सरकार का गठन गत वर्ष मार्च में कोरोना काल के दौरान हुआ था। जिसके तुरंत बाद ही देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा हो गई थी। पहले महामारी से निपटने की तैयारियों की व्यस्तता और उसके बाद उपचुनाव आने से ये नियुक्तियां टलती चली गई। जनवरी-फरवरी में हालात सामान्य होने के बाद माना जा रहा था की अब नियुक्तियां होंगी लेकिन दूसरी लहर की दस्तक ने नियुक्तियों की राह देख रहें नेताओं के इरादों पर पानी फेर दिया।

मंत्री सखलेचा की इस नियुक्ति के बाद से राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जाने लगी है की कही ये सरकार की किसी नई नीति की और इशारा तो नहीं है। सरकार मंडलों और प्राधिकरणों की जिम्मेदारी भी अब मंत्रियों को ही देने की तैयारी तो नहीं कर रहीं।  ऐसा हुआ तो कई नेता सिर्फ राह देखते ही रह जाएंगे।  

Tags:    

Similar News