कल आएगा 11 निगमों का परिणाम, मुख्यमंत्री घर से रखेंगे निगरानी, कमलनाथ हेलीकॉप्टर से करेंगे दौरा

Update: 2022-07-16 13:38 GMT

भोपाल। मप्र में कल रविवार को पहले चरण में हुए 11 नगर निगम और 133 निकायों का चुनाव परिणाम आएगा। पहले चरण में हुए कम मतदान ने कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों की धड़कनें बढ़ा रखी है। वहीँ इस चुनाव को दोनों दल विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल की तरह देख रहे है। इसलिे मुख्यमंत्री शिवराज और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मतगणना पर नजर रखने के लिए कमर कस ली है।  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आवास में ही अस्थाई कंट्रोल रूम बनाया गया है।  जहां से वह  सभी जिलों के नेताओं के संपर्क में बने रहेंगे। वहीँ कमलनाथ ने भी अपने आवास पर नियंत्रण कक्ष बनाया है। जहां से यह लीगल सेल के साथ मतगणना पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपना हेलीकॉप्टर भी तैयार करा लिया है। किसी भी जिले से मतगणना में गड़बड़ी की खबरें सामने आने पर भोपाल से तत्काल पहुंच जाएंगे।  भाजपा पर कांग्रेस ने अपने नेताओं की जिलों में मतगणना के दौरान तैनात रहने की जिम्मेदारी दी है।  

भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर - 

बता दें की पिछले निकाय चुनाव 2015 में 16 निगमों में भाजपा के मेयर चुने गए थे। इस बार भाजपा के लिए स्थिति थोड़ी कठिन लग रही है। कांग्रेस सभी निगमों में जीत के दावे कर रही है।  हालाँकि उसका फोकस 5 निगमों पर अधिक है। कांग्रेस का मानना है की जबलपुर, इंदौर, सागर, उज्जैन व सिंगरौली महापौर पद उसके खाते में आ सकता है।अब देखना ये है की किसके दावे कितने सही निकलते है। 

Tags:    

Similar News