'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर ट्वीट करने वाले IAS को नोटिस भेजेगी मप्र सरकार

Update: 2022-03-23 10:28 GMT

भोपाल। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर ट्वीट करने के बाद चर्चा में आए आईएएस अधिकारी नियाज खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू द्वारा नियाज खान पर कार्यवाही की मांग करने के बाद अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी आईएएस अधिकारी को निशाने पर लिया है।

गृहमंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नियाज खान मर्यादा लांघ रहे हैं। अधिकारियों की जो लक्ष्मण रेखा होती हैं, उसका उल्लंघन कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर उनके बर्ताव को अधिकारियों की मर्यादा का उल्लंघन मानते हुए राज्य सरकार अब उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी में है। 

कारण बताओ नोटिस - 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए नियाज खान के ट्वीट पर कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है। मैंने पिछले दिनों उनके ट्वीट देखें, मेरे ख्याल से वो मर्यादा लांघ रहे हैं। लक्ष्मण रेखा जो अधिकारियो कि होती है उसका उल्लंघन कर रहे हैं। सरकार उन्हें इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करेगी औऱ उनसे जवाब तलब करेगी।

ये है विवाद - 

बता दें कि मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा था कि "कश्मीर फाइल ब्राह्मणों का दर्द दिखाती है। उन्हें कश्मीर में सुरक्षा और पूरे सम्मान के साथ रहने की इजाजत मिलनी चाहिए। निर्माता को एक फिल्म विभिन्न राज्यों में हो रही मुसलमानों की हत्याओं पर भी बनानी चाहिए। मुसलमान कीड़े मकौड़े नहीं हैं, इंसान हैं और इस देश के नागरिक है।

Tags:    

Similar News