SwadeshSwadesh

मुख्यमंत्री ने मंत्रियो को बांटा जिलों का प्रभार, ऊर्जा मंत्री तोमर को मिली ग्वालियर की जिम्मेदारी

Update: 2021-04-12 14:28 GMT

भोपाल। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इससे प्रभावित जिलों की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी गई है। जिलों में कोरोना नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं, संसाधन बैठक और समन्वय के साथ दवा, ऑक्सीजन  आदि की आपूर्ति की जिम्मेदारी इन प्रभारी मंत्रियों की होगी। मुख्यमंत्री ने जिलों का प्रभार बांटने के साथ तत्काल काम में जुट जाने का निर्देश दिया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बंगाल चुनाव में व्यस्त होने और मंत्री गोविंद सिंह के अस्वस्थ होने के कारण अभी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। 

मंत्रियो को मिले इन जिलों के प्रभार - 

  • प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर
  • यशोधरा राजे सिंधिया को शिवपुरी, दतिया
  • भारतसिंह कुशवाह को मुरैना, श्योपुर 
  • ओपीएस भदौरिया को भिंड 
  • डॉ. मोहन यादव को उज्जैन
  • गोपाल भार्गव को सागर व नरसिंहपुर 
  • तुलसी सिलावट को इंदौर, 
  • विजय शाह को खंडवा, बुरहानपुर, 
  • जगदीश देवड़ा को मंदसौर, रतलाम,
  • बिसाहूलाल सिंह को अनूपपुर, शहडोल, सीधी,
  • मीना सिंह को उमरिया, मंडला, डिंडोरी,
  • कमल पटेल को हरदा, बैतूल, होशंगाबाद,
  • ओमप्रकाश सकलेचा को नीमच,
  • महेन्द्रसिंह सिसौदिया, गुना, राजगढ़,
  • ब्रजेन्द्रप्रतापसिंह को पन्ना, कटनी, छतरपुर,
  • हरदीपसिंह डंग को खरगोन, झाबुआ,
  • राजवर्धनसिंह दत्तीगांव को धार, अलीराजपुर,
  • इंदरसिंह परमार को शाजापुर, आगर-मालवा
  • रामखिलावन पटेल को रीवा, सतना,सिंगरोली,
  • रामकिशोर कांवरे को बालाघाट, सिवनी,
  • ब्रजेन्द्रसिंह यादव को अशोकनगर,
  • सुरेश धाकड़ को निवाड़ी, टीकमगढ़ 



Tags:    

Similar News