SwadeshSwadesh

दिग्विजय सिंह को विधायक रामेश्वर ने दिया जवाब, कहा- बाबर जैसा था कांग्रेस का शासन

Update: 2022-04-15 14:33 GMT

भोपाल। विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के शासन काल में हिन्दुओं के साथ अत्याचार होता था, दंगाई सरकार चलाते थे। 

शर्मा ने कहा कि गंजबासौदा में गौ माता की हत्या को लेकर दंगा हुआ था, दिग्विजय सिंह के शासनकाल में सिमी के आतंकियों का पालन पोषण हुआ। नक्सलवाद को बढ़ावा दिया गया, डाकुओं का राज चलता था, बहन बेटियों को जिंदा जलाने की घटना भी दिग्विजय सिंह के शासन काल मे हुई। दिग्विजय सिंह के राज में कुएं पानी नहीं हथियार उगलते थे। हिन्दुओं पर अत्याचार दुराचार की पराकाष्ठा थी। 

विधायक शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के 10 वर्षों के कार्यकाल में हिन्दुओं के मठ मंदिर उजाड़े गए, स्टेडियमों में मस्जिद का निर्माण कर लिया गया। उन्होंने कहा कि बाबर-औरंगजेब के शासन काल में जो बर्बरता हिन्दुओं के साथ हुई वही बर्बरता दिग्विजय सिंह के शासन काल में हिन्दुओं को झेलनी पड़ी। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बाबर जिंदा होता तो दिग्विजय सिंह को इस बर्बरता के लिए सलाम ठोकता। ज्ञात हो की शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मेरे 10 वर्षों के कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ।

Tags:    

Similar News