SwadeshSwadesh

मंत्रियों को स्वतंत्रता दिवस के बाद मिल सकता है जिलों का प्रभार

Update: 2020-08-13 11:36 GMT

भोपाल।  प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से मंत्रियों जिलों का प्रभार मिलना बाकी है। उम्मीद की जा रही है की स्वतंत्रता दिवस के बाद मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौपा जा सकता है। लंबे समय से मंत्रियों को जिलों का प्रभार मिलने इंतजार है। बताया जा रहा है की सभी मंत्री अपनी पसंद के जिलों का प्रभार चाहते है। इसे लेकर मंत्रियों के बीच खींच-तान चल रही है।  

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार में हुई देरी के बाद अब जिलों के प्रभार सौंपने में भी देरी हो रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने पिछले दिनों जल्द ही मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिए जाने की बात कही थी। सीएम ने कहा था की कुछ मंत्रियों को एक और कुछ को दो जिलों का प्रभार सौंपा जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से वन टू वन चर्चा कर उनके पसंदीदा जिलों की जानकारी ली थी। लेकिन सीएम चौहान के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद ये मामला अटक गया था। अब मुख्यमंत्री के पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 15 अगस्त के बाद मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया जा सकता है।




Tags:    

Similar News