SwadeshSwadesh

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत जोड़ो यात्रा में देश विरोधी नारों पर कसा तंज, कही ये...बात

Update: 2022-11-26 13:51 GMT

भोपाल।  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का प्रदेश में चौथा दिन है। यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी सवालों के घेरे में है।  भाजपा इस मुद्दे को लेकर हमलावर है, वहीँ कांग्रेस नेता भी लगातार पलटवार कर रहे है।  इसी बीच आज केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस विवाद में एंट्री हुई है।  उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है।  

भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का दावा किया गया है। जिसे रीट्वीटी करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा- "ये कैसी भारत-जोड़ो यात्रा, जिसमे राष्ट्र विरोधी भारत-तोड़ो मानसिकता।" सिंधिया के इस ट्वीट के बाद अब सियासत एक बार फिर से तेज हो गई है।

बता दें की इससे पहले राहुल गांधी ने बिना नाम लिए सिंधिया समर्थक विधायकों को भ्रष्टाचारी बताया था।  उन्होंने बुरहानपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था की मध्य प्रदेश में हमारी सरकार चुनी गई थी। भाजपा ने करोड़ों रुपये में 20 से 25 भ्रष्ट विधायकों को खरीद कर अपनी सरकार बना ली। उनके इस बयान के बाद अब ज्योतिरादित्य ने पलटवार किया है।  

Tags:    

Similar News